संविधान हर तबके को सम्मान, बल और पहचान देता है : आरएस महापात्र
सीसीएल मुख्यालय के दरभंगा हाउस विचार मंच में शनिवार को संविधान निर्माता भारत र| बाबा साहेब डॉ भीमराव अांबेडकर की 127वीं जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि निदेशक कार्मिक आरएस महापात्र ने कहा कि आज हमने संकल्प लेना चाहिए कि बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलते हुए हम शिक्षित और संगठित समाज के उनके सपने को साकार करेंगे। बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर खुद चल कर दूसरों के लिए उदाहरण प्रस्तुत करना है। कहा कि संविधान हर तबके को सम्मान, बल और पहचान देता है।
शिक्षित समाज के मंत्र की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कैसे शिक्षा के अभाव में कोई समाज और राष्ट्र विसंगतियों से घिर जाता है और पतन की ओर बढ़ने लगता है। निदेशक तकनीकी एके मिश्रा ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में बाबासाहेब का योगदान खासकर संविधान का प्रारूप तैयार करने में अहम रहा है। महाप्रबंधक कल्याण रश्मि दयाल के अलावा कोल इंडिया एससी-एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन और ऑल इंडिया एससीएसटी ओबीसी इम्प्लाइज को-आर्डिनेशन काउंसिल के पदाधिकारियों ने भी विचार रखे।
डोरंडा महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने जयंती पर स्वच्छता की शपथ ली
सीसीएल में डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि देते आरएस महापात्र।
नायक की गीत पर थिरके डीआरएम
रांची | हटिया स्थित रेलवे ग्राउंड में आंबेडकर जयंती मनायी गई। यह कार्यक्रम भारतीय अनुसूचित जाति व जनजाति रेलवे कर्मचारी संघ की ओर से किया गया। इसमें मुख्य अतिथि डीआरएम विजय कुमार गुप्ता को बनाया गया। मौके पर पद्मश्री मुकुंद नायक के संगीत पर डीआरएम विजय कुमार गुप्ता थिरकते नजर आए। साथ में सीनियर डीओएम नीरज कुमार भी मौजूद थे।
एनएसएस वॉलेंटियर ने ली स्वच्छता की शपथ
रांची | डोरंडा महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने शनिवार को डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर स्वच्छता शपथ ली। इसके बाद कॉलेज के विज्ञान भवन की साफ-सफाई की। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार ने डॉ. अांबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में प्रियांशु मिश्रा, रक्षित राज, संदीप कुमार, पृथ्वी कच्छप, शुभम चौधरी, आनंद कुमार, बबिता कुमारी, सोनी कुमारी, मोहित कुमार आदि का योगदान रहा।
मेकॉन में मनी अांबेडकर जयंती
मेकॉन के कम्युनिटी हॉल में भारत र| बाबा साहेब अांबेडकर की 127 वां जयंती मनाई गई। आईएएस मुख्तार सिंह, आईपीएस मुरारीलाल मीणा, कॉमर्शियल डायरेक्टर मेकॉन गौतम चटर्जी और अतुल सक्सेना ने द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। किया गया। इस अवसर पर आरएस रमण, सुदर्शन मल्लिक, आर पी सिंह, अजय कुमार, विनोद कुमार सहित मेकॉन परिवार मौजूद थें।
सेल ने दी श्रद्धांजलि
रांची | सेल के इस्पात भवन के सभागार में शनिवार को सभी इकाईयों ने डाॅ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर आरडीसीआईएस के महाप्रबंधक अतुल सक्सेना, काजल दास, अचपलानी, जितंेद्र हेमरोम आदि मौजूद थे।
सेंट्रल बैंक में हुआ समारोह
रांची | सेंट्रल बैंक के सहायक महाप्रबंधक अनिल कुमार भेलू ने बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। मौके पर उप क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण बाडा मौजूद थे।
बच्चों के साथ मनाई जयंती
रांची | जूनियर चैंबर की महिला विंग उड़ान की सदस्यों ने अपर बाजार स्थित अर्श गुरुकुल में छात्रों के साथ डॉ. भीमराव अांबेडकर की जयंती मनाई।