पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • देहि शिवा वर मोहे, शुभ करमन ते कभौं न टरौ

देहि शिवा वर मोहे, शुभ करमन ते कभौं न टरौ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैसाखी के अवसर और खालसा पंथ के साजना दिवस पर श्री गुरु सिंह सभा रांची द्वारा विशेष दीवान सजाया गया। पीपी कंपाउंड के गुरु नानक सीनियर सेकेंड्री स्कूल सभागार में सजे विशेष दीवान में रागियों और कथावाचकों ने खालसा की सृजना पर प्रकाश डाला और संगत को उसकी अहमियत बताई। सुबह 9 बजे सहज पाठ के भोग के बाद गुरुद्वारा एमजी रोड के हजूरी रागी भाई संदीप सिंह और उनके साथियों ने खालसा मेरी जान की जान... शबद गाकर दीवान की शुरुआत की। उनके बाद हजूरी रागी शमशेर सिंह और उनके साथियों ने अमृत पीवो सदा चिर जीवो...शबद गायन कर संगत को भाव-विभोर कर दिया। शबद गायन के माध्यम से रागियों ने संगत को बताया कि ऐसा सर्ववंशदानी दुनिया में न हुआ है और न ही कभी होगा, जिन्होंने खालसा की साजना कर उसकी पालना के लिए अपने चारों पुत्रों और मां को कुर्बान करवा दिया। गुरु महाराज ने खालसा की साजना की। पंज प्यारों को कृपाण धारण कराते हुए संदेश दिया था कि हर सिख जुल्म मिटाने के लिए कृपाण धारण करेगा।

खबरें और भी हैं...