पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अपनी सेवा से देश का निर्माण व विकास केरल समुदाय का उद्देश्य : बिशप रफायल

अपनी सेवा से देश का निर्माण व विकास केरल समुदाय का उद्देश्य : बिशप रफायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केरला कैथोलिक एसोसिएशन (केसीए) रांची ने अपनी स्थापना के 25 साल पूरे करने पर शनिवार को दो दिवसीय सिल्वर जुबली समारोह ओसीडी कार्मेल निवास कोकर में किया। शमशाबाद डायसिस के बिशप मार रफायल थैटिल ने दीप प्रज्ज्वलन कर ईश्वरीय आशीष की। शुभकामनाओं के साथ केसीए रांची के दो दिवसीय सिल्वर जुबली का शुभारंभ किया। इस अवसर पर केसीए के प्रेसिडेंट पीवी जोस, केसीए के संरक्षक फादर मार्क नेदियाकायाकिल ओसीडी, फादर मैथ्यू वेकाथानम, फादर लोना कैल्लेलिल और थॉमस स्कूल के प्रिंसिपल फादर ने बिशप रफायल थैटिल का सहयोग किया।

फादर मैथ्यू वेकाथानम ने इस ‌अवसर पर अपने आशीर्वचन में केसीए के तमाम सदस्यों से आह्वान किया कि केरल से दूर रहकर विभिन्न क्षेत्रों में सेवा देने वाले केरल की माटी के बेटे-बेटियां अपनी पहचान को बरकरार रखें। जहां भी रहें, वहां की भाषा, संस्कृति और सभ्यता को आत्मसात कर उस प्रदेश और वहां के लोगों के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

समारोह में केसीए के प्रेसिडेंट पीवी जोस, संरक्षक फादर मार्क नेदियाकायाकिल ओसीडी व अन्य।

नृत्य वंदना से केसीए रांची के सिल्वर जुबली समारोह शुरू
नृत्य वंदना से आरंभ केसीए रांची के सिल्वर जुबली समारोह में केसीए के प्रेसिडेंट पीवी जोस ने एसोसिएशन के सदस्यों का स्वागत किया। इसमें उन्होंने केरल के पैतृक आवास से दूर रांची में रहकर शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य पदों पर आसीन होकर झारखंड और राष्ट्र की सेवा करने वालों के कार्यों की सराहना की। एनएस थॉमस ने मलयालम में गीत के माध्यम से केसीए के 25 साल की सफल यात्रा के लिए ईश्वर का धन्यवाद किया। और केसीए के तमाम सदस्यों को इसी एकजुटता और प्रेम में रहकर राज्य और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की शुभकामनाएं दी। केसीए की महिला शाखा ने सामूहिक गीत की प्रस्तुति से सिल्वर जुबली की खुशियां बांटी।

आशीष के लिए आभार व्यक्त किया
समारोह के मुख्य अतिथि बिशप मार रफायल थैटिल ने केसीए के 25 साल की सफल यात्रा पूरी करने के लिए कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो के आध्यात्मिक मार्गदर्शन व आशीष के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने केरल मीलों दूर झारखंड की पावन धरती में रहकर शिक्षा, स्वास्थ्य, आध्यात्मिक प्रेरिताई के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले धर्मसंघियों और अयाजक वर्ग के लोगों की सेवाओं के लिए विशेष धन्यवाद किया।

खबरें और भी हैं...