पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 7वें वेतन आयोग के लाभों से वंचित रखने पर आक्रोश

7वें वेतन आयोग के लाभों से वंचित रखने पर आक्रोश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 एचईसी रांची में केंद्रीय विद्यालय के सेवा निवृत कर्मचारियों की शनिवार को एक बैठक हुई। इसमें केंद्रीय विद्यालय संगठन से जुड़े प्राचार्यों, शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व प्राचार्य घनश्याम झा को अध्यक्ष, डॉ. बीएन सिंह को महासचिव, आरपी चतुर्वेदी को उपाध्यक्ष, रविंद्र कुमार को उप महासचिव, एनके पाठक को कोषाध्यक्ष और डॉ. गणेश पोद्दार को प्रेस प्रभारी नामित किया गया। बैठक में सातवें वेतन आयोग के लाभों से वंचित रखने के प्रति गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया। सर्वसम्मति से 16 अप्रैल को केंद्रीय विद्यालय संगठन के मुख्यालय पर सीएम दुबे और जगत सिंह के संयुक्त नेतृत्व में हल्ला बोल आंदोलन करने और आयुक्त संतोष कुमार मल्ल का पुतला दहन करने का समर्थन किया गया। इसके अलावा लिए गए निर्णयों में सातवें वेतन आयोग के आधार पर पेंशन लागू करने, बढ़ा हुआ निर्धारित चिकित्सा भत्ता 1000 रुपये मात्र अथवा सीजीएचएस की सुविधा प्रदान करने, एमएसीपी जनवरी 2006 से केंद्र सरकार के कर्मचारियों के अनुसार लागू करने तथा छठे वेतन आयोग के आलोक में वेतन संबंधित विसंगतियों को दूर करना आदि शामिल हैं। बैठक में बीएन सिंह, सुनील कंठ, बीपी गुप्ता, हीरा लाल, आर प्रसाद, सुनील सिन्हा, वीडी यादव, रविंद्र कुमार, एके सिंह समेत 30 पेंशनरों ने अपनी सहभागिता दी। उक्त जानकारी संगठन के अध्यक्ष घनश्याम झा ने दी।

खबरें और भी हैं...