रेडिसन ब्लू में अब नए मेन्यू के साथ नए व्यंजन
रांची | होटल रेडिशन ब्लू के दि ग्रेट कबाब फैक्टरी में अब ग्राहकों को नए फ्लेवर के साथ मेन्यू पेश किया जाएगा। मेन्यू में बदलाव करते हुए कई नए व्यंजनों को जोड़ा गया है। इनमें टमाटर, धनिया का सोरबा, ट्रेडिशनल फ्रूट चाट, चटकारा मटर चाट और बनारस का खास्ता आलू चाट प्रमुख है। वेज आइटम में ग्राहकों को गुलौटी कबाब, बेसिल चिल्ली सारसन पनीर टिक्का, अमृतसरी भरवां आलू, मकी मटर और खोया की शेख भी शामिल है।