रांची| जिला प्रशासन एक माह से ज्यादा समय से नगर
रांची| जिला प्रशासन एक माह से ज्यादा समय से नगर निगम चुनाव की तैयारी लगा था। रांची नगर निगम चुनाव को लेकर 808 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें अधिकांश मतदान केंद्र पुराने हैं और जिला प्रशासन की तैयारी भी इस बार पुराने पैटर्न पर ही रही है। इसी में एक मतदान केंद्र है गाड़ी गांव का, जहां न पानी है, न बिजली और न ही शौचालय है। वार्ड नंबर 7 के गाड़ी गांव में बनाए गए मतदान केंद्र संख्या 7 पर जब चुनाव को लेकर रविवार को मतदानकर्मी पहुंचे तो अव्यवस्था देख निराश हो गए। यहां शौचालय तो था, लेकिन स्थिति ऐसी थी कि उसमें कोई जा नहीं सकता था। गाड़ी गांव में स्थित सरकारी स्कूल में बूथ बनाया गया है।