स्टूडेंट्स के लिए... रांची यूनिवर्सिटी इंटर वॉलीबॉल टूर्नामेंट स्थगित
रांची | 19 से 21 अप्रैल तक होने वाले पुरुष व महिला इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल टूर्नामेंट स्थगित कर दिया गया है। रांची विवि के डीएसडब्ल्यू डॉ. पीके वर्मा ने बताया कि टूर्नामेंट की नई तिथि जल्द जारी की जाएगी। डीएसडब्ल्यू ने विनोबा भावे विवि हजारीबाग, एसकेएम विवि दुमका, नीलांबर-पीतांबर विवि पलामू, बीबीएमकेयू धनबाद, डॉ. एसपीएमयू विवि, रांची, बीएयू कांके, कोल्हान विवि चाईबासा व जेआरएस यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार को पत्र लिखकर स्थगित की सूचना दे दी है।