72 हजार से कम इनकम वालों को मिलेंगे 30 हजार
रांची | बीपीएल परिवार या वैसे परिवार की लड़कियां, जिनके माता-पिता या अभिभावक की आमदनी सालाना 72 हजार रुपए से कम है, उनके लिए महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से मुख्यमंत्री कन्या योजना चलाई जा रही है। इसके तहत सरकार 30 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देती है। पहले 15 हजार ही दिए जाते थे। बाद में इस राशि को दोगुना किया गया।