पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सामान्य सैनिक के 261 और ट्रेड्समैन पद के लिए 116 अभ्यर्थी सफल हुए

सामान्य सैनिक के 261 और ट्रेड्समैन पद के लिए 116 अभ्यर्थी सफल हुए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोरहाबादी के आर्मी ग्राउंड में सेना भर्ती की दौड़ चल रही है। रविवार को सामान्य सैनिक के लिए 2479 और सैनिक ट्रेड्समैन के लिए 1565 युवा दौड़ में शामिल हुए। दौड़ के बाद कुल 377 युवा चयनित हुए। इसमें सैनिक सामान्य के 261 और सैनिक ट्रेड्समैन के 116 युवा शामिल हैं। बीम, हाई जंप, लांग जंप आदि प्रक्रिया से गुजरने के बाद चयन हुआ है। भर्ती निदेशक कर्नल दीपक दयाल एसएम ने बताया कि चयनित युवाओं की मेडिकल जांच होगी। रविवार को सैनिक सामान्य व ट्रेड्समैन के लिए चतरा, गोड्डा, पाकुड़, रामगढ़ व सरायकेला के अभ्यर्थी दौड़ में शामिल हुए।

वहीं 17 अप्रैल को दुमका व गुमला जिले के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती दौड़ है। कर्नल ने बताया कि 16 अप्रैल को रांची नगर निगम चुनाव के कारण इस दिन की भर्ती रैली 18 अप्रैल को होगी। वैसे अभ्यर्थी जिनके प्रवेश पत्र में 16 अप्रैल की तिथि का उल्लेख है, वे 18 अप्रैल की भर्ती रैली में भाग लेंगे। इस दिन राज्य के सभी चौबीसों जिले के अभ्यर्थी दौड़ में भाग लेंगे।

भर्ती निदेशक बोले- सभी चयनित अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच की जाएगी

िनगम चुनाव के कारण 16 की दौड़ अब 18 अप्रैल को

मोरहाबादी के आर्मी ग्राउंड में दौड़ में हिस्सा लेते अभ्यर्थी।

खबरें और भी हैं...