रिनपास निदेशक पर लगे आरोपों की जांच रिपोर्ट मांगी
रांची| लोकायुक्त ने रिनपास के प्रभारी निदेशक डॉ. सुभाष सोरेंग के खिलाफ लगे आरोपों की जांच रिपोर्ट 25 अप्रैल तक देने को कहा है। लोकायुक्त की ओर से इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग को पत्र भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि आरोपों की जांच के लिए पहले भी पत्र भेजा गया था। लेकिन, अब तक रिपोर्ट नहीं मिली है। ऐसे में अब जांच रिपोर्ट 25 अप्रैल तक सौंप दी जाए।