मॉडल आंसर पर कल तक दर्ज होगी ऑनलाइन आपत्ति अांसर वेबसाइट पर जारी हुई
रांची | झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेंड (पीजीटी) टीचर नियुक्ति परीक्षा आयोजित की गई है। इस परीक्षा का मॉडल आंसर कुंजी जेएसएससी की वेबसाइट पर जारी की गई थी। इसके उत्तर में किसी अभ्यर्थी को आपत्ति है, तो 17 अप्रैल की शाम 5 बजे तक साक्ष्य के साथ ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। निर्धारित अवधि के बाद आपत्ति स्वीकार नहीं किया जाएगा। बताते चलें कि पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेंड टीचर पर के लिए 5 से 27 मार्च तक परीक्षा आयोजित की गई थी।