पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एनआईए के डीआईजी प्रवीण सिंह का निधन

एनआईए के डीआईजी प्रवीण सिंह का निधन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एनआईए के डीआईजी और 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रवीण सिंह नहीं रहे। सोमवार को दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रवीण सिंह पिछले काफी समय से बीमार थे और मैक्स अस्पताल में भर्ती थे। उनका शव सोमवार को एयर एंबुलेंस से रांची लाया जाएगा।

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर निवासी प्रवीण सिंह रांची के एसएसपी और डीआईजी भी रहे थे। झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने के लिए वे मशहूर थे। एक समय रांची जिले में नक्सली कुंदन पाहन का आतंक था। एसएसपी रहते उन्होंने कुंदन पाहन और उसके दस्ते को इलाका छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया था। प्रवीण सिंह की गिनती जांबाज अफसरों के रूप में होती थी। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उनके निधन पर शोक जताया है।

खबरें और भी हैं...