वोटिंग के बाद पंडरा में 27 टेबल पर जमा ली जाएंगी ईवीएम
रांची | मतदान के बाद सभी ईवीएम पंडरा कृषि बाजार समिति परिसर स्थित 15 स्ट्रांग रूम जमा होंगी। इसकी तैयारियों का जायजा रविवार की शाम डीसी और एसएसपी ने लिया। ईवीएम जमा करने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए डीसी ने 27 रिसीविंग टेबल लगाने का निर्देश दिया। हर टेबल पर नौ-नौ कर्मचारी तैनात रहेंगे। ईवीएम कहीं गलत टेबल पर न चली जाए, इसकी मॉनिटरिंग के लिए 25 कर्मचारी लगाए गए हैं। मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षद प्रत्याशियों की ईवीएम 5-5 कमरों में रखी जाएंगी। सभी स्ट्रांग रूम में दो-दो कर्मचारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। सभी निर्वाची पदाधिकारियों को दोपहर दो बजे तक पंडरा पहुंचने को कहा गया है।