चुनाव ड्यूटी में आए जैप जवान का एटीएम कार्ड चोरी, 3 को जेल
जैप-4 के चतरा निवासी जवान इमलेश कुमार से सोमवार रात 9.30 बजे तीन साइबर अपराधियों ने कांटाटोली चौक के पास एक एटीएम काउंटर से उनका एटीएम कार्ड चोरी कर लिया। पीसीआर के जवानों ने तीनों को पकड़कर लोअर बाजार थाने को सौंप दिया। मंगलवार को पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया। गिरफ्तार अपराधियों में आजाद बस्ती का रहने वाला मो. वसीम, शारिक और रामगढ़ निवासी सोनू कुमार शामिल हैं। तलाशी में इनके पास से कई एटीएम कार्ड मिले हैं। पूछताछ में अपराधियों ने बताया कि वे एटीएम कार्ड चुराते हैं और पासवर्ड देखकर संबंधित व्यक्ति के खाते से पैसे निकालते हैं। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इन तीनों पर किन-किन थानों में मामले दर्ज हैं।
एटीएम कार्ड पास में रखा था, निकल गए 10500 रुपए, एफआईआर दर्ज
रांची| आर्यपुरी, रातू रोड के संतोष कुमार के खाते से 15 अप्रैल को साइबर अपराधियों ने 10500 रुपए निकाल लिए। पेशे से गार्ड संतोष ने सुखदेवनगर थाने में केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि वे अपने पास एटीएम रखे थे, फिर भी निकासी कर ली गई।