दवाई से कंट्रोल होगा नंबर का बढ़ना
दवाई से कंट्रोल होगा नंबर का बढ़ना
बच्चों में जितने छोटी उम्र में माइनस नंबर लगता है। उतने ही उसके नंबर बढ़ने के चांस बढ़ जाते हैं। लेकिन एक आई ड्रॉप 12 से 13 साल तक लगातार इस्तेमाल करके नंबर को बढ़ने से रोका जा सकेगा। इससे जो बच्चे चश्मे के कारण मेडिकल टेस्ट पास नहीं कर पाते हैं। वे दवाई के इस्तेमाल से अपने बढ़ते नंबर को रोक कर मेडिकल में फिट हो सकेंगे।
गेम्स नहीं खेलने से भी आता है माइनस नंबर
अक्सर बच्चों के बढ़ने के साथ-साथ उनके चश्मे का नंबर भी बढ़ता रहता है। नंबर बढ़ना बच्चे की ग्रोथ पर डिपेंड करता है। वहीं अगर बच्चे आउटडोर एक्टिविटीज कम करते हैं। घर के अंदर खेलते हैं तो यह भी माइनस नंबर बढ़ने का एक कारण हो सकता है। 5 से 6 घंटे की आउटडोर गेम्स बच्चे के चश्मे के नंबर बढ़ने से रोकता है। -डॉॅ. रंजीत, आई एक्सपर्ट, िरम्स, रांची