पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्किन पैच से डायग्नोस होगा शुगर का लेवल

स्किन पैच से डायग्नोस होगा शुगर का लेवल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हेल्थ रिपोर्टर रांची शुगर का लेवल जानने के लिए अंगुली से ब्लड टेस्ट लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साइंटिस्ट ने ऐसा स्किन पैच तैयार कर लिया है, जो हर दस से पंद्रह मिनट में ग्लूकोज का लेवल मापेगा। यह पैच लगाने के लिए स्किन में छेद नहीं करना पड़ेगा। यूके के रिसर्चर ने यह पैच तैयार किया है। यह जर्नल नेचर नैनोटेक्नोलॉजी में प्रकाशित हुआ है। टाइप 2 डायबिटीज सबसे कॉमन है। यह स्ट्रिप उन पेशेंट्स के लिए ज्यादा फायदेमंद होगी, जिन्हें निडिल से डर लगता है। यह पैच मिनेचर सेंसर से बना हुआ है। ये सेंसर फ्लूड से ग्लूकोज निकालने के लिए हेयर फोसिल्स से निकलने वाले इलेक्ट्रिक करंट का इस्तेमाल करते हैं। इस पेच से स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच पर ग्लूकोज की रीडिंग मिलेगी। हर छह महीने के पीरियड में ग्लूकोज लेवल ट्रेक करेगा।

खबरें और भी हैं...