हेसल में केटीएम बाइक के नए शोरूम का शुभारंभ
रांची | धोनी परिवार ने रांचीवासियों के लिए मंगलवार को एक और नए शोरूम का शुभारंभ किया। हेसल में कॉस्मिक ग्रुप ने केटीएम के नए शोरूम का उद्घाटन कंपनी के रीजनल मैनेजर सतपाल ने किया। केटीएम के एमडी गौतम गुप्ता और जयंती गुप्ता ने कहा कि शोरूम में ग्राहकों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यहां एक्सचेंज और फाइनेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। शो रूम में केटीएम बाइक के कई मॉडल उपलब्ध रहेंगे। मौके पर क्रिकेटर एमएस धौनी के पिता पान सिंह, हेमंत जैन, निशांत सिंह, गुड्डू सिंह समेत धोनी परिवार के सदस्य मौजूद थे।