पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जैक बोर्ड की 11वीं केमिस्ट्री की परीक्षा का पेपर वायरल

जैक बोर्ड की 11वीं केमिस्ट्री की परीक्षा का पेपर वायरल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैक की ओर से 11वीं की परीक्षा ली जा रही है। बुधवार को फर्स्ट सिटिंग में सुबह 9.45 बजे से केमिस्ट्री पेपर की परीक्षा होनी है। लेकिन, इस परीक्षा का पेपर एक दिन पहले ही वायरल हो गया। हालांकि सच्चाई का पता परीक्षा के बाद प्रश्न पत्र के मिलान से ही चलेगा। जैक की यह परीक्षा 12 अप्रैल से ली जा रही है, जो 26 अप्रैल तक चलेगी। इधर, छात्रों का कहना है कि बुधवार को हुई फिजिक्स की परीक्षा के प्रश्नपत्र भी पहले से बाजार में उपलब्ध थे। बताते चलें कि इससे पहले फिजिक्स और एकाउंट के पेपर भी वायरल हो चुके हैं। इधर, कॉमर्स के प्रश्न भी वायरल होने की सूचना है।

परीक्षा को ले गंभीरता नहीं

नौंवी और 11वीं की परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग, झारखंड एकेडमिक काउंसिल और डीईओ गंभीर नहीं हैं। एक ओर जहां कक्षा 12वीं के प्रश्नपत्र ट्रेजरी से परीक्षा के दिन सेंटर को उपलब्ध कराए जाते हैं, वहीं क्लास नौवीं और 11वीं के सभी विषयों के प्रश्नपत्र सभी सेंटरों को परीक्षा से पहले ही दे दिए जाते हैं।

परीक्षा केंद्रों तक ऐसे पहुंचता है प्रश्न पत्र

9वीं और 11वीं का प्रश्नपत्र जैक उपलब्ध करवाता है। जैक का निर्देश होता है कि परीक्षा शुरू होने के एक-दो दिन पहले एक निश्चित सेंटर से सभी केंद्राधीक्षक प्रश्नपत्र व उत्तरपुस्तिका को प्राप्त कर लें। एक सील किए हुए बोरे के अंदर अलग-अलग लिफाफे में सभी संबंधित विषयों के प्रश्नपत्र सील पैक कर उपलब्ध कराए जाते हैं। परीक्षा के पहले दिन जब प्रश्नपत्र का बोरा खोला जाता है, तो सभी प्रश्नपत्र के पैकेट बाहर हो जाते हैं। इस प्रकार प्रश्नपत्र की सुरक्षा का पहला लेयर पहली परीक्षा के दिन ही खत्म हो जाता है।

प्रश्न वायरल मामले की जांच कराई जाएगी

प्रश्न पत्र वायरल होना गंभीर बात है। प्रश्न पत्र सुरक्षा को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए थे। इस मामले की जांच कराई जाएगी। इसके बाद काउंसिल द्वारा छात्रहित में समुचित निर्णय लिया जाएगा। दोषी बख्शे नहीं जाएंगे। डॉ. अरविंद प्रसाद सिंह, चेयरमैन, जैक

खबरें और भी हैं...