आज भारत चक्का जाम से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार
रांची | एसटी-एससी अधिनियम में किए गए संशोधन को लेकर अति पिछड़ा वर्ग के लोगों ने बुधवार को भारत चक्का जाम का आह्वान किया है। इसको देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। प्रस्तावित बंद और चक्का जाम के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा रेल, सड़क यातायात परिचालन बाधित किए जाने और सरकारी कार्यालयों को क्षति पहुंचाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इन्हीं संभावनाओं को देखते हुए रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे और एसएसपी कुलदीप द्विवेदी ने संयुक्त अादेश निकाला है। इसके तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों के लिए 14 गश्ती दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ में 14 पदाधिकारी व 70 जवान भी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। जिला को 9 जोन में बांटा गया है। जहां पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी 9 जोनों के लिए न्यू पुलिस पदा. के साथ 20 जवान, चार अश्रु गैस दस्ता, 4 रबर बुलेट पार्टी और वेलहेलर की व्यवस्था रहेगी।