चारा घोटाला... दुमका मामले में दोषियों को आज सुनाई जाएगी सजा
रांची | दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में जिन आरोपियों को सीबीआई के स्पेशल जज ने 9 अप्रैल को दोषी ठहराया था, उन्हें बुधवार को सजा सुनाई जाएगी। बताते चलें कि सजायाफ्ता बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद ने हाईकोर्ट में सीबीआई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी है।