पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भगवा आतंकवाद शब्द के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस : भाजपा

भगवा आतंकवाद शब्द के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस : भाजपा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी दीपक प्रकाश ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस ने देश में तुष्टीकरण की पराकाष्ठा की है। भगवा आतंकवाद शब्द से कांग्रेस राष्ट्र की संस्कृति को अपमानित करती रही। इसके लिए उसे देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। दीपक ने कहा कि एनआईए की अदालत ने मक्का मस्जिद विस्फोट मामले में सभी आरोपियों को दोष मुक्त कर दिया, जबकि देश को वोट बैंक की राजनीति के लिए कांग्रेस ने दिग्भ्रमित और अपमानित किया। प्रकाश ने कहा कि जिसे भारत की मिट्टी और संस्कृति से लगाव नहीं वैसे तत्व ही आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं।

खबरें और भी हैं...