पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नियोजन कमेटी के सदस्यों का आरक्षण अधिकार मोर्चा ने फूंका पुतला

नियोजन कमेटी के सदस्यों का आरक्षण अधिकार मोर्चा ने फूंका पुतला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | आरक्षण अधिकार मोर्चा ने बुधवार को रांची यूनिवर्सिटी के मोरहाबादी कैंपस में नियोजन कमेटी के सदस्यों का पुतला दहन किया। इनका कहना था कमेटी द्वारा आधी-अधूरी अनुशंसा की गई है, जो राज्य के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। जेपीएससी, जेएसएससी समेत अन्य नियुक्तियों पर तत्काल रोक लगाई जाए। जेपीएससी पीटी में आरक्षण नीति लागू की जाए। स्थानीय युवाओं के लिए ग्रुप डी और सी में सिर्फ 10 वर्ष नहीं, बल्कि 10 परीक्षाओं तक आरक्षण लागू किया जाए। मोर्चा द्वारा नियोजन कमेटी के अमर बाउरी, राधा कृष्ण किशोर, रामकुमार पाहन, अमित मंडल, सत्येंद्र तिवारी, राज सिन्हा और कार्मिक सचिव का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन में अजय चौधरी, गुलाम सादिक, अजय मेहता, पंकज मौर्या, संतोष महतो, राहुल कुमार, जीवन प्रकाश समेत अन्य शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...