सीएम से मिले केंद्रीय पेयजल-एवं स्वच्छता सचिव परमेश्वरन अय्यर
रांची । केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता सचिव परमेश्वरन अय्यर ने बुधवार को सीएम रघुवर दास से मुलाकात की। उन्होंने राज्य में स्वच्छ भारत मिशन के तहत हो रहे कार्यों की सराहना की। केंद्रीय सचिव अय्यर ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत झारखंड में अच्छे कार्य हुए हैं। मुलाकात के दौरान राज्य की पेयजल स्वच्छता सचिव आराधना पटनायक भी थीं।