पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जन जागरण विकास पार्टी का गठन, मदन महतो बने अध्यक्ष, राम स्वरूपानंद संरक्षक

जन जागरण विकास पार्टी का गठन, मदन महतो बने अध्यक्ष, राम स्वरूपानंद संरक्षक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | झारखंड के विभिन्न जिलों के प्रबुद्ध लोगों की बैठक बुधवार को रातू रोड स्थित कार्यालय में राम स्वरूपानंद तिवारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जन साधारण को उसका अधिकार दिलाने के लिए एक राजनीतिक पार्टी के गठन का निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से पार्टी का नाम जन जागरण विकास पार्टी तय किया गया। पार्टी के पदाधिकारियों का भी चयन किया गया। इनमें राम स्वरूपानंद तिवारी संरक्षक, मदन महतो अध्यक्ष, मक्कू यादव, दिलीप गिरि, सुफल उरांव, प्रीतम प्रजापति, कुलदीप साहू, दिनेश प्रजापति उपाध्यक्ष, रामनरेश गिरि महासचिव, संजय कुजूर सचिव, विनोद बिहारी गोस्वामी कोषाध्यक्ष,गंगाधर प्रजापति सह कोषाध्यक्ष, राजकुमार पाठक, फ्लोरेंस देवी, शंकर पूरी संगठन मंत्री, प्रमोद भारती प्रवक्ता और अरविंद पांडेय कानूनी सलाहकार चुने गए हैं।

खबरें और भी हैं...