कोडरमा में हिंसा की घटना की निंदा, जांच कर कार्रवाई करने की मांग
रांची | प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शकील अख्तर अंसारी ने कोडरमा जिले के नावाडीह गांव में गत मंगलवार को पशु हत्या मामले को लेकर गांव में हुई तोड़फोड़ एवं पथराव की घटना की निंदा की है। कहा है कि राज्य के मुखिया रघुवर दास एवं पुलिस प्रशासन की नाकामियों के कारण राज्य में इस तरह के हालात बन रहे हैं, जो चिंता का विषय है। अंसारी ने सरकार एवं डीजीपी से मांग की है कि कोडरमा में हुई घटना के दोषियों पर जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ितों को मुआवजा दिया जाए।