दीपक प्रकाश बने ग्राम स्वराज अभियान समिति के संयोजक
रांची | प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने पार्टी के महामंत्री दीपक प्रकाश को ग्राम स्वराज अभियान संचालन समिति का संयोजक बनाया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने बताया कि पूरे प्रदेश में 5 मई तक चलने वाले ग्राम स्वराज अभियान के सफल संचालन के लिए लक्ष्मण गिलुवा ने एक समिति गठित की है। अनुसूचित जाति बहुल गांवों में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लाभुकों तक शत-प्रतिशत पहुंचाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें सरकार के सभी मंत्री, सभी सांसद और विधायक शामिल हो रहे हैं। दीपक प्रकाश के अलावा समिति में बतौर सदस्य उषा पांडेय, समीर उरांव, आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, राकेश प्रसाद, संजय सेठ, विनय कुमार लाल और प्रेम सिंह शामिल किए गए हैं।