पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार सुनिश्चित करे खून की उपलब्धता : हाईकोर्ट

ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार सुनिश्चित करे खून की उपलब्धता : हाईकोर्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को सुझाव दिया है कि ऐसे उपाय करें जिससे शहरी ही नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भी जरूरत पड़ने पर आसानी से खून मिल सके। किसी भी मरीज की मौत खून की उपलब्धता नहीं होने के कारण नहीं हो। लोगों को खून की उपलब्धता के संबंध में बनाए गए एेप की जानकारी अधिक से अधिक लोगों को दें। इसका अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करें, ताकि जरूरतमंदों को इसके माध्यम से आसानी से रक्त की उपलब्धता की जानकारी मिल सके। जस्टिस अपरेश कुमार सिंह व जस्टिस र|ाकर भेंगरा की खंडपीठ ने ब्लड बैंकों का संचालन राष्ट्रीय कानून के अनुसार कराने की मांग को लेकर दायर अतुल गेरा की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया।

खबरें और भी हैं...