पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पहले ईंट से वारकर छात्रा को जख्मी किया फिर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी थी

पहले ईंट से वारकर छात्रा को जख्मी किया फिर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी थी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्राइम रिपोर्टर | रांची/रातू

रातू थाना क्षेत्र के पाली में 10 अप्रैल की रात नाबालिग युवती की हत्या का खुलासा कर लिया गया है। अखड़ाटोली रातू निवासी आरोपी संजय उरांव को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि युवती इंटर की छात्रा थी। वह उसके घर का पड़ोसी था और उस पर गलत निगाह रखता था। इसे लेकर कुछ दिन पूर्व छात्रा ने उसे फटकार लगाई थी। घटना की रात पाली में अखड़ा टोली में शादी हो रही थी। शादी में शरीक होने वाले सभी मेहमान जब अपने-अपने घर चले गए तो वह वहां अकेला रह गया। रात करीब 11 बजे छात्रा जब अपने घर के जाने लगी तो उसने उसे पीछे से पकड़ लिया। छात्रा ने विरोध करते हुए उसकी बांह में दांत काट दिया। इससे गुस्से में आकर उसने छात्रा के सिर और चेहरे पर ईंट से वार कर किया। इसके बाद जख्मी होकर गिर पड़ी छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और मुंह, नाक और गला दबाकर हत्या कर दी।

संजय की बांह में दांत काटने का निशान

आरोपी संजय उरांव

लोगों ने प्रदर्शन कर आंदोलन की धमकी दी थी

इस हत्याकांड के बाद रातू में लोगों ने जमकर विरोध-प्रदर्शन किया था। साथ ही पुलिस को चेतावनी दी थी कि अगर आरोपी पकड़ा नहीं गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। सीनियर एसपी कुलदीप द्विवेदी ने इस मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच टीम बनाई थी। इसमें पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-2 विजय कुमार सिंह, रातू थाना प्रभारी आमोद नारायण सिंह, मांडर थाना प्रभारी राम नारायण सिंह, सहित रातू थाना के कई पुलिस पदाधिकारियों को रखा गया था।

डीएसपी विजय कुमार सिंह ने बताया कि 11 अप्रैल को पाली में एक युवती का शव गांव के बलिया उरांव के खाली पड़े मकान से बरामद किया गया था। जांच के दौरान खून से सनी ईंट और युवती का अंत:वस्त्र भी बरामद किए गए थे। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तो गांव के ही संजय उरांव पर शक हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने गुनाह कबूल लिया। निरीक्षण के दौरान संजय की बांह में दांत काटने का निशान मिला है।

खबरें और भी हैं...