600 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार
रांची | गोंदा पुलिस ने 600 ग्राम गांजे के साथ शिव शंकर शुक्ला नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी कांके रोड स्थित मंदिर कोठी के पास से की गई। उसके पास से अवैध देसी शराब भी जब्त की गई है। शिव शंकर मंदिर कोठी के पीछे रहता था। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।