स्कूटी से घर जा रही नाबालिग से छेड़खानी, घर जाकर मां-बहन को भी पीटा
रांची | सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित यमुना नगर में मुहल्ले के नाबालिग लड़के पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। प्राथमिकी के अनुसार, लड़की अपनी स्कूटी से 17 अप्रैल को शाम छह बजे घर जा रह थी। उसी दौरान मुहल्ले के नाबालिग लड़के ने साईं विहार कॉलोनी के पास उसे रोका। पहले छेड़खानी की, फिर मारपीट करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। लड़की किसी तरह से भागते हुए घर पहुंची। पीछे से लड़का भी पहुंच गया और उसकी मां-बहन के साथ भी मारपीट की। विवाद बढ़ता देख लड़के की मां उसे पकड़कर घर ले गई।