राज्यपाल से मांग- दुष्कर्मियों को 6 माह में फांसी या कठोर दंड मिले
रांची| झारखंड सहित पूरे देश में बढ़ते दुष्कर्म मामले और महिला अत्याचार के खिलाफ आम आदमी पार्टी की यूथ विंग ने बुधवार को राजभवन मार्च किया। बाद में एक ज्ञापन राज्यपाल को सौंपा गया। इसमें दुष्कर्म की घटनाओं की फॉरेंसिक जांच प्रक्रिया एक महीने के अंदर पूरी करने, छह महीने के अंदर न्यायिक प्रकिया पूरी कर दुष्कर्मियों को फांसी या कठोर दंड देने और नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले को छह महीने में फांसी की सजा देने की मांग की गई है।