- Hindi News
- National
- एएसआईएससी रांची जोन के जूनियर फुटबॉल टूर्नामेंट में डॉन बॉस्को कोकर बना चैंपियन
एएसआईएससी रांची जोन के जूनियर फुटबॉल टूर्नामेंट में डॉन बॉस्को कोकर बना चैंपियन
रांची | डॉन बॉस्को स्कूल हेसाग में आयोजित एएसआईएससी रांची जोन के फुटबॉल टूर्नामेंट (अंडर-17) में डॉन बॉस्को स्कूल कोकर ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर जूनियर चैंपियन की ट्रॉफी जीत ली। टूर्नामेंट में आईसीएसई स्कूल के 25 टीम ने हिस्सा लिया था। फाइनल में डॉन बॉस्को स्कूल कोकर की टीम और डब्ल्यू जॉन मल्टीपर्पस बोर्डिंग स्कूल नगड़ी के बीच फुटबॉल टूर्नामेंट का जूनियर फाइनल खेला गया। इसमें डॉन बॉस्को स्कूल कोकर डब्ल्यू जॉन मल्टीपर्पस बोर्डिंग स्कूल को 2-1 गोल से हराया। इस तरह डॉन बॉस्को स्कूल कोकर विजेता रहा और डब्ल्यू जॉन मल्टीपर्पस बोर्डिंग स्कूल जूनियर ग्रुप का रनर रहा। इस अवसर पर संत चार्ल्स स्कूल हेसाग की प्रिंसिपल सिस्टर लुसी, डॉन स्कूल कोकर के प्रिंसिपल फादर ज्योतिष किंडो, वाइस प्रिंसिपल फादर गोडेंसियुस, डॉन बॉस्को स्कूल हेसाग के प्रिंसिपल फादर समीर आदि मौजूद थे।