आर्ट आॅफ लिविंग की राज्यस्तरीय बैठक में रक्तदान शिविर लगाने का निर्णय
रांची | श्रीश्री रविशंकर के जन्मदिन पर 13 मई को राज्य भर में रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। इसे लेकर आर्ट ऑफ़ लिविंग की राज्य स्तरीय शिविर आयोजन समिति के पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को हुई। बैठक में राज्य रक्त संक्रमण संस्थान झारखंड के पदाधिकारी भी शामिल हुए। रांची सदर अस्पताल के एड्स नियंत्रण सोसाइटी कार्यालय में बैठक हुई, जिसमें सभी जिलों में वृहत रक्तदान शिविर लगाने को लेकर तैयारियों की जिलावार समीक्षा की गई। बैठक में पंचानन सिंह, अपैक्स बॉडी अध्यक्ष बीके सिन्हा, प्रशिक्षिका रेणु रीना और डॉ. संध्या सिन्हा ने भाग लिया।