पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अक्षय ऊर्जा के स्रोतों पर निर्भरता बढ़ानी होगी, तभी बचेगी धरती : गोपाल सिंह

अक्षय ऊर्जा के स्रोतों पर निर्भरता बढ़ानी होगी, तभी बचेगी धरती : गोपाल सिंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्व अर्थ दिवस पर बुधवार को सीसीएल मुख्यालय दरभंगा हाउस के विचार मंच में संगोष्ठी हुई। विषय थिंक दि चेंज फॉर सेव अर्थ सेव लाईफ था। मुख्य अतिथि कोल इंडिया के चेयरमैन गोपाल सिंह ने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति कृतसंकल्पित रहें। यह धरती हमने अपने पूर्वजों से प्राप्‍त नहीं की है, बल्कि आने वाले पीढ़ी से उधार ली है। हमारा कर्तव्य है कि हम इस धरती को संजो कर रखें। हमें जल्द से जल्द अक्षय उर्जा के स्रोतों पर निर्भरता बढ़ानी होगी, तभी धरती बचेगी। निदेशक कार्मिक आरएस महापात्र ने कहा कि इस संगोष्ठी के माध्यम से हमें पृथ्वी और पर्यावरण के संरक्षण के विषय पर आत्मचिंतन करने का मौका मिला है।

खबरें और भी हैं...