गुरुनानक सत्संग सभा के उम्मीदवार निर्विरोध जीते
रांची | गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा कृष्णा नगर कॉलोनी के चुनाव में खड़े सभी उम्मीदवारों को बुधवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। मुख्य चुनाव पदाधिकारी देवराज खत्री ने बताया कि गुरु नानक सत्संग सभा के लिए 20, गुरु नानक भवन कमेटी के लिए पांच और गुरु नानक बाल मंदिर स्कूल कमेटी के लिए पांच सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। विजयी उम्मीदवारों में सत्संग सभा के द्वारका दास मुंजाल, हरविंदर सिंह बेदी, अर्जुन दास मिढ़ा, रामकृष्ण मिढ़ा, लेखराज अरोड़ा, अमरजीत गिरधर, लक्ष्मण दास मिढ़ा, महेंद्र अरोड़ा, आशु मिढ़ा, हरजीत अरोड़ा आदि शामिल है।