पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अस्थमा की दवा से ज्यादा कारगर इन्हेलर

अस्थमा की दवा से ज्यादा कारगर इन्हेलर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेट्रो अस्पताल नई दिल्ली के डॉ. दीपक तलवार ने कहा कि धूम्रपान सेे फेफड़ा खराब होने और हार्ट-लंग्स कैंसर होने की संभावना होती है। सात ही ये क्रोनिक ऑबस्ट्रेक्टिव पल्मोनरी डीजिज (सीओपीडी) से पीड़ित हो जाते हंै। सीओपीडी से पीड़ित मरीजों में 50 फीसदी को अस्पताल में भर्ती करना पड़ता है, जिसमें से 10 फीसदी की मौत हो जाती है। डॉ. दीपक रविवार को होटल बीएनआर में रेसेपिकॉन-2018 में यह जानकारी दे रहे थे। वहीं, डॉ. राहुल शर्मा ने बताया कि अस्थमा की दवा से ज्यादा कारगर इन्हेलर है। दवाओं के सेवन से साइड इफेक्ट होने की संभावना रहती है, जबकि इन्हेलर में ऐसा नहीं होता है। ज्यादा समय से खांसी हो, सांस के साथ आवाज आने लगे और मौसम बदलते ही व्यक्ति संक्रमित हो जाए तो यह अस्थमा के लक्षण है। एम्स के फेफड़ा रोग विशेषज्ञ डॉ हड्डा ने बताया कि जिन लोगों को हार्ट, किडनी व लीवर से लंबे समय से पीड़ित मरीज को निमोनिया होने की संभावना रहती है। वहीं बच्चों व बुजुर्ग को निमोनिया होता है। ऐसे लोगों का टीकाकरण करना जरूरी होता है।

खबरें और भी हैं...