पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजधानी में सप्लाई वाटर सिस्टम फेल कहीं पानी नहीं तो कहीं मोटर से खींच रहे लोग

राजधानी में सप्लाई वाटर सिस्टम फेल कहीं पानी नहीं तो कहीं मोटर से खींच रहे लोग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजधानी रांची में पानी की भारी किल्लत हो गई है। बोरवेल फेल होने की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सप्लाई वाटर सिस्टम और निगम का टैंकर से पानी पहुंचाने की व्यवस्था ध्वस्त होने से लोगों की दिनचर्या बिगड़ गई है। पानी की किल्लत पर दैनिक भास्कर द्वारा दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर रविवार को 100 से अधिक लोगों ने फोन किया। पिस्कामोड़, हरमू, विद्यानगर, हिंदपीढ़ी, थड़पखना, कांके रोड, सर्कुलर रोड, लोअर वर्धमान कंपाउंड, कडरू से लेकर नामकुम और खूंटी क्षेत्र से लोगों ने फोन करके बताया कि सप्लाई वाटर सिस्टम पूरी तरह फेल है। कहीं बे टाइम पानी आ रहा है तो कहीं दो-तीन दिन से पानी नहीं आ रहा। जहां पानी आ रहा वहां भी कई लोग मोटर लगाकर पानी खींच लेते हैं। कमजोर लोगों को पानी नहीं मिल पाता। जिला प्रशासन और नगर निगम को शिकायत करने के बाद भी लोगो को टैंकर से भी पानी नहीं मिल रहा है। लोगों ने मुख्यमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए तत्काल पानी की किल्लत दूर करने की भी मांग उठाई, ताकि पानी को लेकर रोड पर उतरने की स्थिति न हो।

गंगा नगर, हरमू में 70 फीसदी घरों के बोरवेल सूखे, अफसर हैं बेफ्रिक

लोअर वर्धमान कंपाउंड से मनीष कुमार ने फोन करके बताया कि पिछले छह दिनों से सप्लाई पानी नहीं आ रहा है। पीएचईडी और निगम अफसरों को फोन कर शिकायत दर्ज कराई, पर कोई समाधान नहीं निकला।

गंगा नगर, हरमू से सुरेंद्र प्रसाद ने फोन कर बताया कि इस क्षेत्र में 70 प्रतिशत घरों के बोरवेल सूख गए हैं। निगम का टैंकर भी पानी नहीं पहुंचा रहा है। घनी आबादी के बावजूद सप्लाई पाइपलाइन नहीं बिछी है।

थड़पखना मस्जिद गली से शिवली ने बताया कि सप्लाई पाइपलाइन नहीं बिछी है। लोहराकोचा लाइन से पाइप जोड़कर पानी लाया गया, लेकिन पुराना जेल में बनी पानी टंकी का मोटर जल गया है। पानी की आपूर्ति बाधित है। एचवाईडीटी से भी पानी नहीं निकल रहा है।

पिस्कामोड़ से संतोष प्रधान ने बताया कि मई में दो-तीन दिन के बाद पानी आ रहा है। अधिकतर बोरवेल सूख गए हैं। वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से स्थिति खराब हो जाएगी।

सर्कुलर रोड के संजीव ने बताया कि रूक्का लाइन में पानी नहीं है। जेल परिसर में बने पानी टंकी से कभी-कभार हमें पानी मिलता है।





शहर के लोगों ने फोन कर बताया कि बोरवेल फेल होने से उनकी दिनचर्या गड़बड़ा गई है।

पानी पर भास्कर की विशेष हेल्प लाइन

अभी गर्मी एक महीने और है। एक चौथाई शहर में पानी लगभग सूख चुका है। सप्लाई व्यवस्था भी न के बराबर है। ऐसे में दैनिक भास्कर ने आपकी आवाज सरकार तक पहुंचाने के लिए दो सीनियर रिपोर्टरों की विशेष टीम बनाई है। आप इन्हें वाट‌्सएप, मैसेज के जरिए अपनी समस्या बता सकते हैं। इनके मोबाइल नंबर हैं संतोष चौधरी 9431363003, कौशल आनंद 9304072752

हेल्प लाइन का समय : सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक

पानी के इंतजार में घर का एक सदस्य जगा रहता है

हरमू बसंत विहार रोड नंबर 2 से आरएस लाल कर्ण ने बताया कि 2010 में सप्लाई पाइपलाइन बिछाई गई थी। छह माह पानी मिला, इसके बाद से सप्लाई पानी बंद है। कई लोगों ने अपने घर में 2 से 3 बोरवेल कराया लेकिन वह भी फेल हो गया। हर दिन किसी न किसी को पैसा देकर पानी मंगवाना पड़ता है।

रातू रोड से मीरा देवी ने बताया कि रातू रोड चौराहा से पिस्कामोड़ तक सप्लाई पानी की स्थिति काफी खराब है। पानी आने का कोई समय तय नहीं है। घर का एक सदस्य रात में पानी आने के इंतजार में जगा रहता है।

खबरें और भी हैं...