पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नोटिफिकेशन जारी विजय कुमार की जगह एडीआरएम एमएम पंडित

नोटिफिकेशन जारी-विजय कुमार की जगह एडीआरएम एमएम पंडित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची रेल मंडल में तीसरे एडीआरएम एमएम पंडित की पोस्टिंग के मामले में रेलवे बोर्ड ने 18 मई को फिर से नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें साफ किया गया है कि एडीआरएम विजय कुमार की जगह एडीआरएम एमएम पंडित ज्वाइन करेंगे। इसका नोटिफिकेशन जीएम कार्यालय और डीआरएम कार्यालय को उपलब्ध करा दिया गया है। रेलवे बोर्ड ने 16 अप्रैल को एडीआरएम की पोस्टिंग करने के दौरान रांची में एडीआरएम एमएम पंडित की पोस्टिंग कर दी थी, जबकि रांची रेल डिवीजन में दो एडीआरएम के पोस्ट हैं। उसके बाद तीसरे एडीआरएम की पोस्टिंग से रेलवे अफसरों में कन्फ्यूजन पैदा हो गया। जबकि पहले से ही डिवीजन में दो एडीआरएम विजय कुमार और एडीआरएम अजीत सिंह यादव हंै। दैनिक भास्कर में तीन एडीआरएम की खबर प्रकाशित होने के बाद रेलवे बोर्ड ने 18 मई को फिर से नोटिफिकेशन जारी कर साफ किया कि एडीआरएम विजय कुमार की जगह पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर से एमएम पंडित रांची रेल मंडल के नए एडीआरएम होंगे। एडीआरएम विजय कुमार का कार्यकाल दिसंबर 2017 में ही खत्म हो गया है। उनका तबादला कर दिया गया, लेकिन पोस्टिंग नहीं की गई है।

खबरें और भी हैं...