पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 6 माह में लाइट गेज स्टील फ्रेम टेक्नोलॉजी से रक्षा शक्ति यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग बनी, राज्य का पहला विश्वविद्यालय होगा, जहां सभी क्लास रूम एसी होंगे

6 माह में लाइट गेज स्टील फ्रेम टेक्नोलॉजी से रक्षा शक्ति यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग बनी, राज्य का पहला विश्वविद्यालय होगा, जहां सभी क्लास रूम एसी होंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रक्षा शक्ति यूनिवर्सिटी में एकेडमिक के साथ-साथ डेवलपमेंट वर्क तेजी से चल रहा है। यहां अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग कर सिर्फ छह माह में बिल्डिंग निर्माण का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसमें लाइट गेज स्टील फ्रेम टेक्नोलॉजी (एलजीएसएफ) का उपयोग किया गया है। इस तकनीक से बिल्डिंग का लोड कम पड़ेगा। इस नए भवन में स्टूडेंट्स और फैकल्टी को वैश्विक स्तर की सुविधाएं दी जाएगी। जून के सेकेंड वीक में इस नए भवन का उद््घाटन होने की संभावना है। रक्षा शक्ति यूनिवर्सिटी प्रशासन के अनुसार, राज्य में पहली बार इस तरह की टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है। एमएस संजय शरण द्वारा इस बिल्डिंग का निर्माण तय समय से पहले किया गया है। क्लास रूम और फैकल्टी कक्ष में फर्नीचर लगाने का काम भी अंतिम चरण पर है। डेवलपमेंट वर्क में सरकार का अपेक्षित सहयोग मिला है। नई बिल्डिंग तीन मंजिला होगी। रक्षा विवि के नए भवन के निर्माण पर 6.10 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।

स्टूडेंट्स-फैकल्टी को मिलेगी वैश्विक स्तर की सुविधा, जून सेकेंड वीक में होगा उद््घाटन

छह एसी लेक्चर हॉल 60 स्टूडेंट्स की क्षमता

नई बिल्डिंग में 6 एसी लेक्चर हॉल का निर्माण होगा। सभी एयर कंडिशन (एससी) होगा। प्रत्येक रूम में 60 छात्रों के बैठने की क्षमता है। राज्य का पहला स्टेट यूनिवर्सिटी है, जिसके सभी क्लास रूम एसी होंगे। इसके अलावा र्ग्लस और ब्वाॅयज के लिए अलग-अगल कॉमन रूम बनकर तैयार है। कॉमन रूम का क्षेत्रफल 989 वर्गफीट है। वहीं, प्रत्येक क्लास रूम का क्षेत्रफल 680 वर्गफीट है।

नई तकनीक से भवन पर लोड कम होगा।

3 अत्याधुनिक लैब का किया गया है निर्माण

रक्षा शक्ति यूनिवर्सिटी में तीन अत्याधुनिक लैब बनी है। फॉरेंसिक लैब का निर्माण किया गया है, जिसमें वैश्विक स्तर के उपकरण लगाए जाएंगे। इसके अलावा केमिस्ट्री की भी एक लैब बनाई गई है। इसका क्षेत्रफल भी 882 वर्गफीट है। शीघ्र ही इन प्रयोगशाला में अत्याधुनिक उपकरण लगाने का काम शुरू किया जाएगा।

पांच कोर्स में पढ़ रहे हैं 192 स्टूडेंट्स : यहां पांच प्रोफेशनल कोर्स संचालित होते हैं। इन कोर्सों में 192 स्टूडेंट्स हैं। नए बैच के लिए एडमिशन होगा। इसमें टाना भगत के बच्चों के लिए एक कोर्स बढ़ाया गया है। इस सत्र में 6 कोर्स में एडमिशन लिया जाएगा।

विश्वविद्यालय में अभी 6 कोर्स संचालित हो रहे हैं

रक्षा शक्ति यूनिवर्सिटी के नए भवन का उद््घाटन जून के दूसरे सप्ताह में होने की संभावना है। वर्तमान में विवि में 6 कोर्स संचालित होते हैं। -डॉ. एमके जमुआर, रजिस्ट्रार रक्षा विवि

खबरें और भी हैं...