पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बालकृष्णा स्कूल के मूल्यांकन केंद्र में अंधेरे में इंटर कला की कॉपियों की जांच

बालकृष्णा स्कूल के मूल्यांकन केंद्र में अंधेरे में इंटर कला की कॉपियों की जांच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंटर आर्ट्स की कॉपियों की जांच रविवार को अंधेरे में हुई। एक ओर शिक्षकों की कमी है, तो दूसरी ओर बिजली भी साथ नहीं दे रही है। जबकि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने जैक को स्पष्ट निर्देश दिया था कि मूल्यांकन केंद्रों पर निर्बाध बिजली की व्यवस्था की जाए। पेयजल समेत अन्य सेवाएं भी बहाल की जाए। परंतु बालकृष्णा प्लस-2 हाई स्कूल के मूल्यांकन केंद्र में शिक्षा सचिव का निर्देश धरातल पर उतरने से पहले ही फेल कर दिया जाता है। उमस भरी गर्मी में परीक्षकों को कॉपियों की जांच करनी पड़ी। उनका कहना है कि इससे वे काफी देर तक परेशान रहे।

खबरें और भी हैं...