रांची | मौलिक अधिकार मंच झारखंड के तत्वावधान में चिन्मया मिशन सभागार में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। इसका उद््घाटन स्वामी माधवानंद ने किया। अध्यक्षता विनोद शर्मा ने की। मौके पर रांची नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों, माटीकला बोर्ड के सदस्यगण व समाजसेवियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सम्मान पाने वाले में पार्षद अरुण झा, विनोद सिंह, दीपक लोहरा, विजय लक्ष्मी सोनी, अर्जुन राम प्रजापति, माटी कला बोर्ड के नीरज प्रजापति, समाजसेवी दिलीप सोनी, सुरेंद्र विश्वकर्मा, अरुण सिंह शामिल है। कार्यकारी अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि लोगों को अपने मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक होना पड़ेगा।
बिना आदेश रिम्स डायरेक्टर का बंगला गेस्ट हाउस बना
रांची | रिम्स डायरेक्टर के बंग्ले को बिना आदेश जारी किए हुए ही गेस्ट हाउस में तब्दील कर दिया गया है। कागजों पर अक्टूबर 2017 से यह बंग्ला खाली है। यहां खाना बनाने वाले कर्मचारी, सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है। पहले की तरह अभी भी हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्शन चालू है। इसका बिल भी आ रहा है। इस मामले में रिम्स प्रशासन आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं बोल रहा है। पर चर्चा कि बंगले में नियमित तौर पर पार्टियां होती हैं, गेस्टहाउस की तरह इसका उपयोग किया जा रहा है।