रांची | प्रदेश राजद अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय में राजद की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में नगर निकाय चुनाव की समीक्षा की गई । सभी नेताओं- कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि अभी से 2019 के चुनाव में लग जाएं। प्रत्येक महीने में जिला कमिटी की बैठक होना सुनिश्चित करें। बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा ,प्रधान सचिव संजय सिंह यादवसमेत अन्य थे।