रांची | पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि आज की राजनीतिक में क्षेत्रीय मुद्दे हावी हो गए हैं। इससे राजनीतिक नुकसान हो रहा है। वे रविवार को डॉ. वीणा होरो द्वारा लिखित पुस्तक कांग्रेस एसएन अपॉजिट पार्टी 1967-71 का लोकापर्ण कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राम मनोहर लोहिया के बाद कैसे सरकार बनी और गिरीं उसकी गाथा इस किताब हैं। मौके पर एनएम एक्का,डॉ. सुधा वर्मा, अजय जैन, विक्टर होरो, विनय जॉन थे।