पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पं राजकुमार शुक्ल की प्रतिमा रांची में स्थापित होगी : सीपी

पं राजकुमार शुक्ल की प्रतिमा रांची में स्थापित होगी : सीपी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल की पुण्यतिथि पर विधानसभा सभागार में पंडित राजकुमार शुक्ल स्मृति संस्थान झारखंड इकाई के द्वारा सेमिनार का आयोजन किया गया जिसका विषय सौ साल पहले चंपारण का गांधी था। बतौर मुख्य अतिथि नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि राजकुमार शुक्ल किसानों के नेता थे। चंपारण आंदोलन विश्व का पहला किसान आंदोलन था। जिसने राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम की नींव रखी पंडित शुक्ल की आदमकद प्रतिमा की मांग को लेकर संस्थान के लोगों को आश्वस्त किया कि ऐसे महापुरुषों की प्रतिमा राजधानी के प्रमुख स्थान पर स्थापित की जानी चाहिए ।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि आज गांधी और शुक्ल के ऊपर संवाद में कमी आयी है। विधायक सुखदेव भगत ने शुक्ल को बिहार सरकार द्वारा अनुशंसित भारत र| की सिफारिश पर कहा कि झारखंड के सभी जनप्रतिनिधि की ओर से मुख्यमंत्री के माध्यम से केंद्र सरकार को अपील भेजी जाएगी । संस्थान के केंद्रीय अध्यक्ष राजेश भट्ट ने बिहार द्वारा भारत र| की अनुशंसा पर सभी राज्यों के राजनीतिक दलों को केंद्र सरकार को लिखित अनुरोध पत्र भेजा जाना चाहिए। राज्य इकाई अध्यक्ष अजय राय ने भी विचार रखे।

खबरें और भी हैं...