पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विपक्ष ने लगाया प्रशासनिक तंत्र के दुरुपयोग का आरोप

विपक्ष ने लगाया प्रशासनिक तंत्र के दुरुपयोग का आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | झामुमो के नेतृत्व में राज्य के सभी प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं ने 20 मई को राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर सिल्ली व गोमिया विधानसभा उप चुनाव में प्रशासनिक तंत्र के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। पत्र में कहा गया है कि सिल्ली में झारखंड सरकार के उपक्रम झारखंड राज्य आजीविका परियोजना की जिला समन्वयक शांति मार्डी सत्तारूढ़ आजसू पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार अभियान चला रही है। वह सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करते हुए सखी मंडलों की बैठक करा रही है। प्रतिनिधिमंडल में झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, कांग्रेस के राजेश ठाकुर, लाल किशोर नाथ शाहदेव, राजीव रंजन, झाविमो के सरोज सिंह, भाकपा के केडी सिंह, राजद के अभय कुमार सिंह व अन्य शामिल थे। विपक्ष द्वारा गोमिया में भी प्रशासनिक तंत्र के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया है। पत्र में कहा गया है कि भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा कई सभाएं आयोजित की गयी हैं।

खबरें और भी हैं...