रांची | इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी (इमा) की ओर से संत जोसेफ क्लब में सात दिवसीय नि:शुल्क कराटे समर कैंप शुरू किया गया। कैंप में रांची के विभिन्न स्कूलों आैर कालेजों के लगभग 82 लड़के, लड़कियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों को इमा के तकनीकी निदेशक सह नेशनल कोच रेंसी सुनील किस्पोट्टा ने आत्मरक्षा के गुर से अवगत कराया।