रांची | 9 से 11 जून तक राज्य स्तरीय वालीबॉल रेफरी क्लिनिक सह परीक्षा एवं प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रांची विश्वविद्यालय प्रशिक्षण केन्द्र में आयोजित की जाएगी। झारखंड वॉलीवॉल संघ से संबद्ध सभी जिला व ईकाइयों के दो-दो योग्य वरीय खिलाड़ियों का चयन कर रेफरी क्लिनिक एवं प्रशिक्षकों हेतु भेजना है। सभी जिला एवं ईकाइ के पूर्व अंतरराष्ट्रीय,राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय निर्णायकों एवं सभी एनआईएस प्रशिक्षक, एफआईभीबी प्रशिक्षकों का भी इस शिविर में भाग लेना आवश्यक है।