रांची | झारखंड बेसबॉल संघ की ओर से हाई-क्यू इंटरनेशनल स्कूल मैदान में ग्रीष्मकालीन बेसबॉल शिविर का शुभारंभ रविवार को किया गया। शिविर में पहले दिन 55 खिलाड़ियों ने भाग लिया। शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को हरेंद्र पाठक आैर झारखंड बेसबॉल टीम के पूर्व व सीनियर खिलाड़ियों ने खेल की बारीकियां बतायी। शिविर में जीएंडएच हाईस्कूल, सेंट्रल एकेडमी, डीएवी बरियातू, जेवीएम श्यामली के अलावा कई अन्य स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया।