रांची | आर्ट ऑफ लिविंग व्यक्ति विकास केंद्र रांची और मंत्रालय भारत सरकार की ओर से राजधानी में चल रहे झारखंड योग महोत्सव के अंतिम दिन के समापन सत्र में मुख्य अतिथि राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू शामिल हुईं। राज्यपाल ने कहा कि इसका परिणाम राज्य के लिए दूरगामी होगा। कहा कि 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है। निधि खरे ने कहा कि 2020 में भारत विश्व का सबसे युवा देश बन जाएगा। इस अवसर पर 108 राउंड सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता हुई। इसमें 45 महिलाओं सहित कुल 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिनमें 30 महिलांए थी। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र के साथ मेडल दिया गया।