रविवार को दैनिक भास्कर और प्रेमसंस मोटर्स का संडे कार्निवल हुआ। इस बार फन और एंटरटेनमेंट से भरा यह गेम वर्दमान कंपाउंड स्थित वीरेंद्र सुधा अपार्टमेंट में हुआ। शाम 6 बजे से शुरू हुई अपार्टमेंट के रेसिडेंट्स की मस्ती, जिसे बच्चों, बुजुर्गों के साथ-साथ महिलाओं ने भी खूब एंज्वॉय किया।
इसमें फ्रिजी डांस, पासिंग द बॉल, बॉल बैलेंसिंग, सोलो सांग, सोलो डांस जैसे प्रोग्राम हुए। इसमें आयुष, सिद्धार्थ, निकी कुमारी, सीमा, तब्बू, सलोनी, रानी, आरती, कविता, नवनीत, सलोनी, निकिता, किट्टू, आर्दश, दीक्षा कृतिका, दीया रिया, ममता, सिद्धार्थ और साक्षी ने हिस्सा लिया। फ्रिजी डांस में आयुष, सिद्धार्थ और साक्षी विनर्स रहे।
विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागी।
बॉल बैलेंसिंग में निकिता विनर हुईं
बॉल बैलेंसिंग में निकिता विनर हुईं। सोलो सिंगिंग में निक्की, अदिति और अक्षिता ने जीत हासिल की। सोलो डांस सलोनी और दीक्षा के नाम रहा। कॉन्सोलेशन प्राइज किट्टू और आदर्श को मिला।